रविवार, 27 सितंबर 2026

अरमान भरे दिल की दास्तान





खुशकिस्मत ही होंगे जिन्होंने उन्हें छुआ ,
या उनकी नजदीकियां पाई ।
हमें देखो ! वो आए थे हमारे छोटे  से शहर में,
और हमें देखो  ,हमारे हिस्से में दूरियां आईं ।

उन दिनों हमें न तो कोई खबर थी न होश ,
उनकी अज़ीम औ पाक रोशनाई से रहे महरूम ।
उनकी शहद सी मीठी आवाज भी न सुन सके,
  जाने कौन सी दुनिया में रहते थे हम ग़ुम।

  हमें होश तो तब आया जब टीवी में उन्हें देखा,
  उनके दुनिया से रुखसत हुए हो गए जब दो साल।
  क्या कहें कैसी बिजली सी गिरी होश हवास पर,
   उनकी जुदाई ने कर दिया हैं इस कदर बेहाल ।

  सोचो ! कितना अच्छा मौका था  जो गंवा दिया,
  हमारी उनसे एक छोटी ही सही एक मुलाकात ।
   जो हो जाती तो जिंदगी में हमारी बहार आ जाती  ,
  एक याद प्यारी सी संजो के रखते ,औ उनकी हर बात।

  वो तो न हो सका , मुलाकात बस ख्वाबों में रह गई,
ख्वाबों में भी अब तो वो नहीं आते ,बहुत दूर चले गए।  उनकी जुदाई से समझौता करके हम जैसे तैसे जी गए।

जिंदगी के सफर में भले ही हम आगे निकल आए,
अपनी मंजिल और घर की जिम्मेदारियों में खो गए।
मगर अब भी दिल के किसी कोने में एक दर्द बाकी है,
अपनी जिंदगी का पहला प्यार  अब तक न भूल पाए।

उम्र दराज थे वो हमसे ,हम उनका  एहतराम करते है ।
  उनकी शहद सी मीठी आवाज,उनके नगमों से प्यार अब भी करते है।
उनकी नेकनामियों ,तहजीब ,शराफत और बड़ा दिल ,
उनकी ऊंची शख्सियत किसी फ़रिश्ते सी लगे हमको ।
उनकी प्यारी सी ,मासूम सी सूरत देखते हैं जब हम,
आसमान से भी हसीन बेदाग़ चाँद लगते हैं वो हमको।

न मिलना हुआ हमें उनसे इस जन्म में तो क्या ,
हमारी किस्मत का सितारा इतना बुलंद न था ।
मगर अगले किसी जन्म में मिलाये हमें खुदा ,
यही अरमान अब तलक मन में पाला  हुआ था।

  मगर खुदा को और हमारी किस्मत को क्या मंजूर है !
  यह हमें क्या मालूम ,हम तो उसके गुलाम है ।
  बहरहाल वो जहां रहे खुश रहे ,आबाद रहे ,
  उनकी पाकीज़ा रूह के लिए हमारी दुआ सलाम है।






  
  

 

गुरुवार, 27 मार्च 2025

संयम और प्रेम

 







सुनो पुरुष !

तुम्हें संयम में रहना नहीं आता ,
नारी के मन मस्तिष्क को टटोलना नहीं आया ,
तुम्हें तो उसका बाहरी रूप  ही भाता।
तुम उसपर तो अंकुश लगाते रहे ,
मगर खुद पर अंकुश लगाना नहीं आता ।
प्रेम की लालसा में पहल स्वयं की ,
और मन प्रेम का प्रति फल भी है मांगता ।
मिल गया प्रेम तो होश गंवा बैठे ,
मर्यादा में रहना तुम्हें जैसे नहीं आता।
प्रेम विभोर होकर दीवाने बन गए या गुलाम ,
अपने बाकी रिश्तों का तुम्हें ध्यान नहीं आता ।
और यदि असफल हो गए ठुकराए गए प्रेम में ,
तो कितना आघात तुम्हारे पुरुष अहम को लगता ।
ऐसे में तुम क्या करोगे ?
प्रेम से विरक्त होकर तुलसी बनोगे या गौतम ।
नारी से सारे बंधन तोड़कर ,चुनते फिर अन्य रास्ता ।
या फिर दुश्मन बन जाते ,अपनी ही जान के ,
या नारी को चोट पहुंचाते ,वहशीपन तुम पर सवार होता ।
तुम्हें संयमित में रहना कहां आता है !
अगर संयमित में रहते तो देवता न बन जाते ।
फिर स्वतः ही नारी  का विशुद्ध प्रेम और समर्पण
तुम्हें प्राप्त हो जाता ।
संयम और मर्यादा में जो रहने का सुख और आनंद है ,
अन्यत्र कहीं भी नहीं।
जीवन में सच्चे और महान प्रेम को स्थापित करना ,
इससे बड़ा कोई महान कार्य नहीं।
अमर प्रेम का जीवंत उदाहरण है राधा और कृष्ण का ,
श्री राम और सीता का ,
ऐसा ही निष्काम और पवित्र प्रेम ही ,
जग में अमर कहलाता ।



मंगलवार, 25 मार्च 2025

भयावह कलयुग

 



कैसा है भयावह कलयुग ,

हमें न रास आया यह युग ।

दुशासनों के मध्य लाचार नारी ,

उस पर यह विपदा अति भारी।

धृतराष्ट्र बनी अंधी सरकार ,

अपितु गूंगी और बहरी सरकार ।

यूं तो करे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रचार,

मगर बेटियों की लाज बचाने को है लाचार ।

न्याय व्यवस्था और कानून को क्या कहें ?

अपराधी सभी गुनाह करके भी  सुरक्षित रहें ।

मान्यवर! बड़ी अनोखी इनकी  न्याय नीति  है,

पीड़ितों के प्रति नहीं अपितु शैतानों के प्रति सहानुभूति है।

अजी छोड़िए भी ,यह क्या न्याय करेंगे !

 मानवता नहीं जिनके भीतर ,वो इंसाफ करेंगे !!

महसूस होता है इनके घर शायद कोई नारी नहीं ,

या फिर इनकी फितरत में ईमान ही नहीं।

अपने घर की नारियां तो है न सुरक्षित ,

देश की नारियों से इनका क्या मतलब !

यह तो लालची है धन दौलत के ,

फ़र्ज़ और ईमान से इनका क्या मतलब !

बेचारी मेरे भारत की नारियां ,मेरी बहने ,बेटियां !

या तो तुम सब शेरनियां ,दुर्गा या काली बन जाओ,

अन्यथा द्रौपदी की तरह अपनी भक्ति में इतनी शक्ति लाओ,

के मुरली मनोहर कृष्ण को पुकार लाओ।

अब वहीं है सर्व शक्ति मान ,तेजस्वी भगवान ,

जो बचा सकते है तुम्हारे शत्रुओं से जीवन और मान सम्मान ।






रविवार, 4 अगस्त 2024

कृतघ्न अयोध्यावासी

 लानत है तुम्हें मूर्ख और कृतघ्न अयोध्यावासियो !

कई युगों से जुल्म सहे,न अपना धर्म बचा पाए ।
डर और लालच से वशीभूत होकर पहले मुगलों ,
फिर दुष्ट राजनेताओं के झांसे में तुम आ गए ।
बनाया काशी विश्वनाथ ,और श्री राम जन्म भूमि ,
फिर कृष्ण जन्म भूमि ,ज्ञान वापी का निर्माण होना था ,
उस सच्चे हिन्दू सनातनी ने जाने क्या क्या सोचा था,
मगर तुम उसकी श्रद्धा और मंशा न समझ पाए ।
भूल गए थे तुम शायद वही हो न ! अभिशप्त जनता,
जिसने माता सीता पर भी घृणित आक्षेप लगाए।
कुछ तो शर्म करो ! कुछ तो मन को अपने टटोलो,
तुम तो पहले ही अब तक देवी के श्राप से उबर ना पाए।
और अब तुमने सनातन धर्म की रक्षा करने वाले को ,
अपना एक छोटा सा मत दिया ,ना साथ खड़े हो पाए ।
तुम खुद को हिंदू कहते तो  हो , मगर तुम हिंदू नहीं हो
जातियों में बंट गए ,कब तुम एक हो पाए ।
तुम्हें फिर भी उसने  एक करने की कोशिश की ,
मगर  तुम निर्बुध्धि थे ,वही रहोगे , यही तुमने अपने आचरण दिखाए ।

रविवार, 30 जनवरी 2022

चंद्र चमकता रहेगा

 


हों आसमान में चाहे कितने भी बादल ,
सूरज को चमकना है तो चमक कर रहेगा।
माना के अमावस की रात है और ग्रहण भी छाया,
मगर चंद्र को निकालना है निकलकर ही रहेगा।
गुमनामी की सतह पर धरती की कोई दबा दे चाहे ,
वोह अंकुर घना वृक्ष बनकर जरूर उबरेगा ।
वोह सूरज जो अब भी अपनी रोशनी लुटाता है ,
यह रोशनी नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करता रहेगा ।
वोह जो चंद्र जग में शीतलता बरसात है ,
अपनी शीतलता को इनके संस्कारों में भरता रहेगा।
और वोह घना फलदार बड़ा वृक्ष ,
उसके ज्ञान ,देशभक्ति , सेवा ,त्याग और कई ,
मानवीय मूल्य युवा वर्ग को प्रदान करता रहेगा ।
अमर शहीद नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान ,
और योगदान सदा देश याद करता है और करता रहेगा ।


नेताजी की दृष्टि में नारी शक्ति

 बालिका दिवस और नेता जी सुभाष चंद बोस,

की जन्मशती का बना अभूतपूर्व संयोग ।
नेता जी ने नारी जाति को सदैव उसकी शक्ति , सामर्थ्य से परिचित होकर अपनी सेना में किया योग।
उनको स्वालंबन और स्वाभिमान से जीना सिखाया,
आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजीमेंट बनाकर ,
दूर किया उनके भीतर का भय का भयानक रोग।
देश सेवा और देशभक्ति किसी की जागीर नहीं ,
है यह सुन्दर और शाश्वत भावना का संयोग।
जो नारी में भी हो सकती है अपितु जायदा ही ।
इसीलिए देश को फिरंगियों से आजाद करवाने हेतु ,
पुरुष समान बलिदान देने में नारी का भी था समान योग ।
अतः रानी झांसी की वीरता और देशभक्ति से परिचित,
होकर उन्होंने महिला रेजीमेंट को उनका नाम दिया ।
और देश को फिरंगी मुक्त बनाने हेतु महिलाओं ,
बालिकाओं और युवतियों का लिया सहयोग ।






भगवान बनना आसान नहीं।

 जाने कैसे लोग खुद को मानते है भगवान ,

वोह इस हकीकत से है बिलकुल अनजान ।

भक्त की एक पुकार पर उपस्थित होता है वोह,
तुम तो इतराने लगते हो आ जाता है अभिमान।

राम बनकर वनवास व् कृष्ण बनकर लांछन सहे,
तुम क्या जानो कितना कठिन था उनका जीवन ।

तुम पर पड़े ऐसी विपदा तो क्या झेल सकोगे ?
सदा सुख ऐश्वर्य में गुजरता है तुम्हारा प्रतिक्षण।

सती नारी थी सीता फिर भी उसे त्यागना पड़ा ,
परंतु स्वयं संन्यासी सा किया उन्होंने जीवन यापन।

धर्म और सत्य की रक्षा हेतु महाभारत होना ही था,
मगर दो परिवारों में युद्ध करवाने का मिला लांछन ।

निर्दोष होकर भी गांधारी के श्राप को मुस्कुराकर ,
कृष्ण झेल गए न किया कोई प्रतिउत्तर में आक्षेपण।

तुम होते तो क्रोधित हो कर अपना आवेश खो देते ,
तत्क्षण ही घायल हो जाता तुम्हारा प्यारा अभिमान।

दया और करुणा की मूर्ति उन्हें यूं ही नहीं कहते ,
जग को जीवन देने के लिए किया उन्होंने विषपान ।

इतनी अधिक त्याग ,सहनशीलता और संयम था ,
उस पर उज्ज्वल और पवित्र चरित्र थे गुणों की खान।


कर्म योग ,धर्म की रक्षा से पाया भाग्य उन्होंने महान ,
तभी तो वोह कहलाए भगवान और तुम हो सिर्फ एक
साधारण , तुच्छ इंसान ।















राष्ट्रीय पुरस्कारों का सम्मान

 राष्ट्रीय पुरस्कार जबसे बन गए ,

रेवड़ियों सा बंटने वाला प्रसाद ।
असली उम्मीदवारों तक तो पहुंचे नहीं,
गलत हाथों में चला जाए तो ,
उत्पन्न होता ह्रदय में विषाद ।
बंदर को ज्यों माणिक मिले,
तो वो उठाकर इधर उधर फेंक दे।
उसी प्रकार पुरस्कार वापसी का,
घृणित कार्य तथाकथित मशहूर हस्तियां कर दें।
क्या मोल रह जाता है इन माणिक ,
जैसे अनमोल राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कारों का ?
हीरे की कीमत ज्यों जोहरी ही जान सकता है,
उसी प्रकार इनका असली हकदार ही ,
इनकी कीमत पहचान सकता है ।
यह जान लीजिए जिसे राष्ट्र की कद्र होगी ,
वोह राष्ट्र प्रेमी ही राष्ट्रीय पुरस्कारों का सम्मान करेगा ।
अतः प्रशासन को चाहिए की कुछ तो ,
इनका सम्मान रखे ।
रेवड़ियों की तरह अभिमानियों ,देशद्रोहियों ,
चरित्रहीन लोगों में न बांटा करे ।






भारतीय फिल्म जगत कहां है ?

 


जब तक था यह भारतीय फिल्म जगत,
पूर्ण स्वदेशी और प्यारा सा लघु भारत ।

देशभक्ति भावना परिपूर्ण की गंगा बहती ,
और सर्वधर्म समभाव / मनुष्यता से युक्त ।

समाज सुधार की निर्मल भावना व् उद्देश्य ,
फिल्म निर्माण एवं गीत संगीत में निहित ।

मधुरता एवं पवित्रता का सुन्दर संयोजन,
देश तो क्या दीवाना होता था सारा जगत ।

जन्म दाता थे इसके महान दादा फालके जी ,
बड़े कठिन परिश्रम से किया था इसे स्थापित ।

मगर अब यह वो फिल्म जगत नही रहा ,
देखकर उनकी आत्मा होती होगी आहत ।

क्योंकि अब यह बन गया बॉलीवुड नापाक,
गुंडागर्दी ,गैंगस्टर ,कातिलों से भरा पंक।

देशद्रोह ,अश्लीलता ,हिंसा ,गाली गलोच ,
और भी अनेक जघन्य अपराधों का जनक।

देश और समाज को बर्बाद कर रहा है इसका ,
अमानुषिक ,अमानवीय कर्म अति घृणित।

भारतीय संस्कृति और सभ्यता का उपहास करे ,
हमारे अतिपूजनीय गुरुजन,देशभक्तों ,देव पुरुषों ,
को करते यह अपमानित ।

हमारे देश के नाम कलंक ये पूर्ण नाश न कर दे ,
मानवता और सर्व धर्म समभाव करो आरक्षित ।

इस बॉलीवुड को करो पुनः राष्ट्रीय करण तुरंत ,
बनाने को सुन्दर भारतीय फिल्म जगत ।





शनिवार, 21 अगस्त 2021

हिंदुओं जाग जाओ !!

 






  आदरणीय प्रधान मंत्री जी की ,                                   अगुआई में अयोध्या हुई पूर्णतः हमारी ।                               इसके लिए उनका कोटि कोटि धन्यवाद । 

  

अयोध्या हमारी हुई तो उन्होंने ,                                              श्री राम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण करवाया।                उनका यह महान कार्य सदा रहेगा याद ।


अब कुछ ऐसी शिक्षा शुरू हो ,
जो धर्म शास्त्रो,वेद पुराणों आदि का ज्ञान दे ।
जो रामायण और महाभारत भी पढ़ाए ,
ऐसे विद्यालय खुलवा दें जहां पढ़ाई जाए विषारद ।

अपनी संस्कृति ,शिष्टाचार ,मानवीय मूल्यों का ज्ञान,
अपनी भाषा हिंदी और संस्कृत का ज्ञान ,
अति आवश्यक है हिंदू नई पीढ़ी को ।
नहीं जानते जो अपने मूल को अपितु करते है विवाद ।

सभी धर्म के अनुयायी करते है प्रचार प्रसार ,
अपने धर्म संबंधी ज्ञान ,पुस्तकों और आचरण का ।
बचपन से घुट्टी के रूप में मिलती है उनको ,
धर्म संबंधी सारी शिक्षा।
एक मात्र हिंदू धर्म क्यों बना रहे अपवाद ।

हमारे हिंदू धर्म में हमारी नई पीढ़ी को ,
यूं तो सारे विश्व भर का ज्ञान है।
देश और दुनिया की आर्थिक ,सामाजिक ,राजनीतिक
स्थितियों का ज्ञान है ।
दुनिया भर का फिल्मी ज्ञान है ।
बस अपने धर्म संबंधी ज्ञान नही है।
कौन इन्हें समझाए और कौन करे खुल के संवाद ।

शेष धर्म के लोग स्वयं और अपने बच्चों को ,
लेकर जाते है प्रतिदिन मस्जिद और गिरिजाघर।
परंतु हम स्वयं तो कभी कभी परंतु हमारे
बच्चों को नही लेकर जाते मंदिर ।
हमारे बच्चों को तो अपने देवी देवताओं के बारे में ,
ना ज्ञान है ना रुचि ।
अपितु पंडितों साधु संतो ,गुरुओं का करते हैं अपमान।
हम इन्हें समझाने से भी कतराते है की फिर
घर में होगा व्यर्थ में वाद विवाद ।

ऐसा कैसा चलेगा?
ऐसे तो हमारा हिंदू धर्म संकट में पड़ जायेगा ।
यदि नहीं होंगे एकजुट ,
और न ही जोड़ेंगे अपने बच्चों को हिंदू धर्म से,
तो हमारा धर्म नष्ट हो जायेगा.
और हमारा भारत वर्ष ,जो कभी कहलाता था,
आर्यव्रत ।वो परिवर्तित होकर जाने क्या बन जायेगा ।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

प्रतियोगिताओं का सच


 

  ये प्रतियोगिताओं का कैसा रिवाज चल रहा है , 

जो इनामात का लालच देकर लोगों को छलता है।


व्यवसायिक चैनलों में कभी संगीत तो कभी नृत्य ,
बड़ी आकर्षक सजावट लिए मंच लोगो को लुभाता है।

अति लोकप्रिय कला शिरोमणि न्यायधीश के रूप में, 
कुछ दिग्गज कलाकारों को न्योता दिया जाता है।


प्रतियोगियों की कला को मंत्रमुग्ध हो देख सुन कर ,
फिर उनके भाग्य का फैंसला किया जाता है।


दूध में से मलाई की तरह हर प्रतियोगी को छांट कर ,
शेष को पानी समझकर बाहर फेंक दिया जाता है ।

जो जीत गए वो तो भाग्य पर अपने नाज़ करते है ,
मगर जो हार गया वो आंसुओं से दामन भिगोता  है।

कितना दुखदाई होता है अस्वीकृति का वो लम्हा ,
यह तो उसे ही पता होता है जो अपमान सहता  है।

ऐसा ही मापदंड हर प्रतियोगिताओं का होता है,
साहित्य हो या शिक्षा,खेल संबंधी सबमें चलता है।

भाग्य आजमाने कई प्रतियोगी इसमें भाग लेते है ,
अपनी तरफ से हर कोई जी तोड़कर मेहनत करता  है ।

कहने भर को लोग कह देते है यह तो खेल है भाई !
हार और जीत तो जीवन में सदा चलता ही रहता है।

मगर भरोसा कैसे करें इन निर्णायको की नियत का ,
भेदभाव और कपट इनकी फितरत में शामिल होता  है।


  बेहतर होगा इन प्रतियोगिताओं से दूर रहा जाए,
  इनामात के मोह जाल से भी दूर रहा जाए,
ये ख्वाबों को पूरा करने के एवज में तुम्हारा  आत्म 
विश्वास और साहस आपसे  छीन लेता  है।

मंगलवार, 27 जुलाई 2021

नमामि गंगे नमामि यमुना



हे भक्त वृदों की प्राण प्यारी ,

नमामि गंगे नमामि यमुना ।
तुम्ही हो माता सदा हमारी ,
नमामि गंगे नमामि यमुना।

वेदों में गुणगान तुम्हारा,
तुम शास्त्रों की प्राण अधारा ।
तुम्हें अराधा ऋषि मुनियों ने सदा ,
पुराणों ने नमन किया सदा तुम्हारा।
ऋचाएं तेरी महिमा लिख लिख हारे ...
नमामि गंगे नमामि यमुना।

नारायण ने हर युग में अवतार लिया जब ,
तुम्हें सम्मान और स्नेह दिया।
तुमने माना उन्हें अपना जीवन धन ,
अपना सर्वस्व अर्पण किया ।
कान्हा और राम में बसते प्राण तुम्हारे ...
नमामि गंगे नमामि यमुना।

तुम मानव की जीवन दायिनी ,
तुम्हारे एक घूंट से मिटे त्रान।
तुम्हारा जल है अमृत समान ,
तुमसे ही मुक्ति पाए उसके प्राण ।
जीवन धन्य हो जाए आकर तट पर तुम्हारे ...
नमामि गंगे नमामि यमुना ।


तुम नवदुर्गा का रूप हो ,
तुम्ही लक्ष्मी और शारदा का स्वरूप हो ,।
हे देवी गंगे और यमुने !
तुम सभी देवताओं की आराध्या हो ।
तुम्हें पूजे यह देव सारे ....
नमामि गंगे नमामि यमुना!

हे जगत जननी हे माते !,
हम है नादान मूढ बालक तुम्हारे ।
तुम्हारे उपकारों का कोई मोल ना दे पाए ,
हमें क्षमा करना है क्षमा दात्री!
हमने अपने शीश तुम्हारे समक्ष झुकाए ।
हम मानव अवगुणों के है मारे ..
नमामि गंगे नमामि यमुना!

स्वर्ग से धरती पर जब तुम आई ,
कितनी कोमल ,स्वच्छ और निर्मल थी ।
तुम असाधारण देवी सवरूपा ,
इस धरती की आत्मा थी ।
हमने प्रदूषण फैलाकर अनाचार किया ,
क्षमा योग्य नहीं पाप हमारे ..
नमामि गंगे नमामि यमुना!

परंतु अब हम कटिबद्ध है ,
तेरा स्वरूप वापिस लौटने को।
करेंगे पुनः प्रयास तुझे निर्मल और स्वच्छ बनाने को ।
जब तक लौटा ना दे तेरा स्वरूप और सम्मान ,
चैन नहीं लेंगे प्राण हमारे ....
आज लेते है प्रण हम तट पर तुम्हारे ...
हे नमामि गंगे नमामि यमुना ।
हर हर गंगे !! जय जय यमुना!!









शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

मीडिया बिकता है बोलो खरीदोगे



 मीडिया बिकता है बोलो खरीदोगे ,

यहां हर चीज बिकती है दाम जो तुम बोलोगे ।


एक से एक बढ़कर खबरिया चैनलों की बहार है ,
सुन्दर दुकानों से सजे , बोलो तुम किसको देखोगे ?

सुंदर आकर्षक अभिनेता / अभिनेत्री समान ,
समाचार वाचक / वाचिकायों के अभिनय से मोहित ,
हो जाओगे ।

ऐसा प्रभावशाली अभिनय और तेज तर्रार वाणी ,
भाषाओं के जादूगर है तुम इनके कायल हो जाओगे ।

बॉलीवुड की गर्मागर्म खबरें हो या राजनीतिक दलों की लड़ाई ।
मिर्च मसाला लगाकर परोसेंगे, बहुत मजे से सुनोगे।

प्राकृतिक आपदा ,आर्थिक संकट , पड़ोसी शत्रुओं का
आक्रमण ,महामारी या और कोई समस्या।
राई का पहाड़ बनाकर खड़ा कर देंगे , तुम विश्वास कर लोगे ।

इनकी तमाम खबरे होती है आधी हकीकत आधा फसाना ।तुम विश्वास न भी करो मगर लपेटे में आ जाओगे ।

अपराधिक खबरों को यह खुल कर बयान हैं करते ,
शोषितों और पीड़ितों के दुख देखकर दो आंसू बहाकर ,यह तुम्हारी सहानुभूति एकत्र कर लेंगे ।
अपनी भावनाओं का क्या मोल लगवाओगे ?

यह तो सब व्यापारी है ,व्यापार करेंगे ।
अपनी टीआरपी बढ़ाने को हर संभव प्रयास करेंगे ।
फैला हुआ है जिस प्रकार इनका चक्र व्यूह ,
क्या उनसे निकल पाओगे ?















मंगलवार, 1 जून 2021

एक मुलाकात प्रकृति से .

 



मैने पूछा प्रकृति से" बोल तेरे क्या हाल है ? "

प्रकृति ने कहा "मैं तो ठीक ही हूं तुम सुनाओ ,
तुम्हारे क्या हाल है ? "

मैने पूछा " ठीक ही हूं का क्या मतलब !
क्या तू खुश नहीं है ।
हुए हम जबसे लॉक डाउन में कैद ,
तू फिर भी उदास है क्यों ? ""

प्रकृति ने कहा " कब तक रहोगे बंद ,
कभी तो बाहर निकलोगे ।
और निकल कर फिर से प्रदूषण फैलाओगे।
इसीलिए मैं उदास हूं ।

मैने कहा " तू उदास मत हो ,अब ऐसा न होगा ।
इस महामारी से हम इंसान को बड़ी ठोकर लगी है ,
शायद अब यह गुनाह नहीं होगा ।"

प्रकृति ने कहा " शायद !! इस शायद पर मैं कैसे
भरोसा कर लूं ।
इंसान तो इंसान है फिर बदल सकता है ,
इसकी फितरत पर कैसे यकीन कर लूं ?"
प्रकृति !!

"तुम चुप रहो ! मुझे कहने दो ।
मेरे दिल में है जो गुबार उसे बाहर निकालने दो ।
पहले भी लॉक डाउन लगा था।
मैं बड़ी खुश हुई थी, झूमी थी इतराई थी ।
मेरी नदिया निर्मल साफ दर्पण बन गई थी ।
मेरे पर्वतों और मैदानों में हरियाली के कालीन
बिछ गए थे ।
पेड़ पौधों के चेहरे में कांति आ गई थी ।
बागों में फूलों ने मुस्काना सिख लिया था ।
मेरी तो रंगत ही बदल गई थी ।
मैं तब इतनी खुश थी,इतनी खुश में पहले कभी नहीं थी ।
दिन रात ईश्वर को इस नए खुशनुमा जीवन के लिए
धन्यवाद करती थी।
और उसकी ऐसी ही कृपा बनी रहे
यह दुआ करती ।
लेकिन !!
अब सब फिर से सब बर्बाद हो गया।
मेरा सुन्दर सपना टूट गया ।
अब तक जो गुनाह करते रहे तुम ,
मैने सदा माफ किया ।
मगर अब की बार तुमने घोर पाप किया ।
तुमने मेरी नदियों को लाशों से भर दिया।
तुमने इंसानों का जो तिरस्कार किया सो किया,
मेरी नदियों का भी अपमान किया ।
पाप मोचनी मेरी गंगा " शव वाहिनी" क्यों और
कैसी बनी ?
भागीरथ द्वारा स्वर्ग से आमंत्रित की गई मेरी ,
निर्मल ,सुन्दर और पवित्र गंगा को तुमने
दूषित ही किया था अब तक ।
मगर इस बार तो तुम इंसानों के कुकर्मों
की तो अति हो गई ।
अब किस मुंह से उसके पास जाकर धोगे ,
अपने पाप ।
क्योंकि यह तो है महापाप ।
अब तो मुक्ति मिलने से रही ।
अब नहीं मिलेगी मुक्ति ।
मैं तुम इंसानों को कभी क्षमा नहीं करूंगी ।"

सहसा मेरी नींद खुली और मेरा सपना टूटा ।
और मेरा दिल दर्द से भर गया।
















सोमवार, 17 मई 2021

भारत के मन की पीड़ा

 



हां ! मैं भारत हूं,

अत्यंतदुखी और व्यथित ।

वैसे मैं दुखी कब नहीं था ?
जब से मेरा जन्म हुआ ,
तब से मैं दुखी ही तो रहा हूं ।
किसी न किसी विदेशी शासक ने मुझ पर ,
सदैव अधिकार जमाया ।
मेरे पीठ पीछे कई जयचंद थे ,
छुरा घोंपने वाले ,
जिनकी वजह से ऐसा अतिक्रमण हो पाया ।
फिर मैं दुखी हुआ अपनी ही संतान से ,
जिसने मेरे तीन टुकड़े कर दिए,
स्वार्थवश ,सत्ता के लालच में।
किसी ने यह जानने का क्या ,
प्रयास किया की कितनी पीड़ा ,
हुई होगी मुझे ।
कितना चित्कार कर रहा होगा ,
मेरा मन ।
मेरे तन से बहता लहू ,
चाहे हिंदू हो या मुस्लिम ,
थी तो मेरी दोनो संताने ही न !
मगर मेरी किसी संतान ने मेरे दर्द को,
नहीं पढ़ा ।
ना ही यह जानने की कोशिश की ,
मेरे मन में क्या है ?
कभी किसी को यह ख्याल नहीं आया ,
की मैं क्या चाहता हूं ?
और अब इस महामारी की वजह से ,
मैं दुखी ,व्यथित ही नहीं ,
भयभीत भी हूं ।
अब तक कितनी प्राकृतिक आपदाएं ,
महामारियों की मार को मैने झेला ।
और अपनी लाखो / करोड़ों संतानों को ,
बेघर ,बरबाद और यतीम होते ,
मैं भारी मन से देखता रहा ।
मगर इस करोना से मैं बहुत परेशान ,
हो गया हूं ।क्या कोई निजात दिलवाएगा,
मुझे इससे ?
मुझे सब तरफ से सुरक्षित करने पर भी ,
यह विदेशी महामारी कहां से आ गई ?
जिसने मौत का तांडव मचा रखा है ।
मैं कब तक ! आखिर कब तक अपनी ,
संतानों को अपनी आंखों के सामने मरता देखूं ?
क्या यह मेरी नियति बन गई है ।
और मेरी संतानों का दुर्भाग्य ।
माना की जन्म मरण ईश्वर के हाथ में है ।
जिस दीए में जितना तेल होगा ,
वो उतना ही जलेगा ।
मगर प्रशासन क्या कर रहा है ?
इस कठोर सत्य की आड़ में,
इनका कर्तव्य कहां गया ?
यह इतने किंकर्तव्यविमुड़ ,
अकर्मण्य कैसे हो सकते हैं?
कोई मुझे बता दे जरा और कितनी लाशों का ,
मेरी गंगा को बोझ उठाना पड़ेगा ।
मेरे श्रृंगार मेरी प्रकृति और पर्यावरण को ,
वैसे ही कुछ नलायकों ने बरबाद कर रखा है ,
है यह करोना निसंदेह इनकी दुष्टता का परिणाम ।
और उनकी यह दुष्टता अभी भी जारी है ।
मुझे अपनी बेसहारा, विधवा ,अनाथों
का रुदन , चित्कार सुनना पड़ेगा ?
अब इन दुष्ट ,लालची , स्वार्थी लोगों के कुकृत्य ,
का फल यह बेकसूर लोग क्यों भुक्ते ?
इस बिगड़े हुए हालात के दोषी कुछ 
दुष्ट लोग है ।इसमें इनका क्या कसूर ?
मुझे कोई  तो बताए ,
आखिर यह तबाही का हाहाकार कब बंद होगा ?
कोई मुझे बता दे आखिर कब मेरे और
मेरी संतानों के जीवन में सुख ,शांति और खुशहाली
आयेगी ?
आखिर कब ?






वो दिन कब आयेगा ?

 



कभी एकांत में बैठकर,

सोचता है  हमारा डील।

जब जब समाचारों में,
तबाही को देखता है दिल ।

कब यह करोना जायेगा ,
हमारे देश के भीतर से ।
कब पुनः खड़ा होगा पूरे ,
आत्मविश्वास ,वीरता से ।

कब खत्म होगा मौत का ,
दारुण दृश्यों का सिलसिला।
कब लोग बेखौफ हो जिएंगे ,
शुरू होगा खुशियों का मेला ।

कब विद्यार्थी पढ़ने जायेंगे,
अपने स्कूल/कालेज में रोजाना।
कब लोग दफ्तर जायेंगेऔरहोगा ,
व्यापारियों का दुकानों पर जाना ।


कब बच्चे बाग बगीचों में बेखौफ ,
खुल कर खेलने जा सकेंगे ।
कब बड़े बुजुर्ग ,युवा लोग सैर को,
अपने संगी साथियों के साथ जायेंगे

कब रौनक लौटेगी बाजारों की ,
सिनेमाघरों और रेस्तरां की ।
कब भीड़ होगी गोल गप्पे वाले,
के पास महिलाओं/ युवतियों की ।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा बदलेगा ,
कब वाहनों की आवाजाही में ।
और लोग परिवार संग जा सकेंगे ,
सुदूर किसी रमणिक स्थानों में ।

कब मंदिरों के कपाट खुलेंगे,
और बजेंगे घंटे घड़ियाल वहां ।
कब मस्जिदों में होगी अजान,
और लोग अता करेंगे नमाज वहां ।

कब लोग त्योहार मनायेंगे,
परस्पर मिल जुलकर ।
अपने यारों / रिश्तेदारों से ,
हर सुख आनंद बांटेगे मिलकर।

आखिर कब !! कब आयेंगे ,
वो सुहाने दिन पुनः लौटकर ।
हे ईश्वर इस राक्षस को हमारे ,
जीवन और देश से दफा कर ।











रविवार, 9 मई 2021

यह कैसे आंदोलनकारी ?

 

 




यह कैसे है आंदोलनकारी ?

तो हैं बलात्कारी ।

एक मासूम समाज सेवी लड़की का जीवन

और सम्मान इन्होंने छीन लिया ।

यह कैसे है आंदोलनकारी ?,
यह तो है अत्याचारी ।
गुंडागर्दी कर बेवजह बेकसूरों का अंगभंग
और हत्याएं करते है।

यह कैसे हैं आंदोलनकारी ?
यह है गुंडे व्याभ्याचारी।
अनैतिकता ,व्याभिचार और गुंडागर्दी
फैलाकर समाज को दूषित करते हैं ।

यह कैसे हैं आंदोलनकारी ?
यह है देशद्रोही ।
अपनी नाजायज मांगे पूरी करवाने हेतु ,
देश और कानून पर दबाव डालते हैं ।

यह कैसे हैं आंदोलनकारी ? ,
यह है आतंकवादी ।
मांगे पूरी न होता हो रास्ता रोककर ,
राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर,
देश में दहशत फैलाते हैं।

किसान मजदूर नहीं है ,
यह हैं राजनीतिक गुंडे ।
जैसे भेड़ की खाल में खूंखार भेड़िए ,
जो भोले भाले लोगों को कपट जाल
में फंसाकर उनका शोषण करते हैं।

हमारे देश के मेहनत कश किसान मजदूर !
उनको कहां इतनी फुरसत और समझ !
उनको तो बस मेहनत मजदूरी कर अपना और
अपने बच्चों का लालन पालन करना है ।
सारे देश का भी भरण पोषण करना है।
वो नही खड़े चौराहों में ,
ना सड़कों और शहरों में,
वो तो अब भी काम में डूबा अपने खेतों में।

दोस्तों ! धोखे में मत आना ,
इनकी चिकनी चुपड़ी बातों से बहक मत जाना ।
ना ही यह किसान है ,
ना ही उनके सच्चे हितैषी ।
यह तो उनके दर्द गम और आहोें की गर्मी,
में अपनी स्वार्थ की रोटियां सेकने निकले हैं।
उनके अधिकारों और हितों का नाम लेकर ,
खुद लाभ उठाने निकले हैं।


याद करोगे अपने अमर शहीदों और
महान समाज सुधारकों को ।
तो स्मरण होगा ।
उनके महान कर्म, योगदान और बलिदान ,
उनके सदा जीवन उच्च विचारों को याद करोगे,
स्मरण होगा ।
ऐसे होते है अच्छे ,महान ,देश और समाज के सच्चे समाज सुधारक ।
ऐसे होते हैं आंदोलनकारी ।

यह तो है भेड़ की खाल पहने ,
नेक नियति का मुखौटा पहने ,
खूंखार भेड़िया !राक्षस ! शैतान!
यह नहीं आंदोलनकारी ।














शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

बोलो प्रभु ! कौन हूँ मैं ? (कविता)

बोलो प्रभु !बोलो ! तुम्हें आज  बोलना होगा ,

कौन हूँ मै ? इस सवाल का जवाब देना होगा ।

मै औरत हूँ जगतजननी , शक्तिस्वरूपा अगर ,

क्योंकर बनाया मुझे भोग्या इस आदमी ने ?

मै इंसान हूँ एक जीती जागती ,ब्याँ करना होगा ।

मेरे सपने ,मेरे अरमान और मेरी खवाइशें ,

क्या कोई मायने रखते हैं तुम्हारे लिए ?

करते हो गर तुम स्वीकार तो इसे इस आदमी को भी

तुम्हें समझाना होगा ।

अहंकारी है जो , दंभी , वहशी , स्वार्थी ,कामुक पशु , दरिंदा ,

नहीं बर्दाश्त होता जिसे औरत का  आगे बढ़ना ,

नहीं रास आती उसकी चहुंमुखी तरक्की ,

जान जलती है उसकी ,

पृरुष अहम को ठेस जो लगती है उसके ,

इसीलिए रोकना चाहता है मेरा मार्ग इस तरह से ।

ईर्ष्यावश !! कुंठित होकर ,

मुझे खिलौना समझकर , मुझे प्रताड़ित कर,

कभी घर में कैद कर और कभी मेरा मान -मर्दन कर ,

मेरा आत्म-सम्मान , मेरी जिंदगी और मेरी आबरू को

समाप्त कर क्या साबित करना चाहता है? ,

तुझे समझना होगा।

अगर मै हूँ तेरी सर्व श्रेष्ठ रचना ,

है मुझमें तेरा ही अंश ,आत्म तत्व ,

तो मेरे लिए , मात्र मेरे लिए ,बस एक बार!  फिर !

धरती पर आना होगा ।

मेरे सवालों का जवाब देने हेतु तुझे एक बार तो सामने

आना ही होगा ।

आखिर कौन हूँ मै?  अब तुम्हें इस  पुरुष जगत को ,

अपनी विधि से , चाहे जैसे भी समझना होगा ।

मै नारी रूप में माँ, बहन, बीवी हूँ और बेटी भी ,

मैने हर रूप में अपना सारा जीवन दिया ,

इस पुरुष को सेवा दी, ममता दी, चाहत दी,

स्नेह दिया और अपना भोला मासूम बचपन भी ।

मगर इस कमजर्फ ,एहसान फरामोश आदमी ने मुझे क्या दिया ?

मुझे समझा केवल मांस का टुकड़ा !!

तुम क्यों अब तक इस घोर अन्याय ,अनाचार , पशुता पर भी

खामोश हो ?

बोलो प्रभु !  बोलो ! तुम्हें शीघ्र अति शीघ्र बोलना ही होगा ।

मेरे अस्तित्व पर  मंडरा रहा है खतरा ,

तुम्हें मेरा सरंक्षण करना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दर्द भरी मुस्कान (गजल)

 

यूं तो है उसके लबों पर मुस्कान ज़रा-ज़रा ,

मगर दिल तो है दर्द से पुरजोर भरा -भरा ।

यह दिखावा इसीलिए भी ज़रूरी जहां के लिए ,

मरहम नहीं!लोगों के पास नमक है ज़रा-ज़रा ।

इक सज़ा की मानिंद जी रहा है वो जिंदगी ,

इंसान है वो कई आज़ारों से भरा- भरा ।

तक़दीर से रूठा हुआ और खुदा से भी खफा ,

है दुनिया की रंगिनियों से बेज़ार ज़रा-ज़रा ।

हर सु बेचैनी च्ंकि सुकून है उससे कोसो दूर ,

ख्वाइशों के तराजू में उम्र को पाया ज़रा-ज़रा ।

अब ऐसे में अपने ख्वाबों की ताबीर कैसे हो ‘अनु’ ,

जब रूह से क़ज़ा की दूरी है बस ज़रा-ज़रा ।

 

 

 

 

वो कौमी एकता कहाँ गयी ( गजल )

 

हिन्दू -मुस्लिम ,सिख -ईसाई ,

आपस में थे कभी भाई-भाई ।

भाई -भाई से जुदा हो गया अब,

यह खाई किसने दरम्यान बनाई ?

एक दूजे के दिल में नफरत की आग ,

आखिर किसने और क्यों भड़काई ?

एक दूजे के मजहब को मान देते थेजो ,

उनमें बैर की तहजीब कहाँ से आई ?

एक दूजे के परिवार को संभालते थे वो,

जब भी उनपर कभी बुरी घड़ी आई ।

अब बने हैं एक दूजे की जान के दुश्मन ,

हाँ !कभी  थे हमदम ,हमराज़ ,हमराही ।

इन नादानों ने तो भगवान को भी बाँट दिया ,

मंज़िल जब एक है तो इतनी राहें कैसे बन आई ?

अरे दिवानों ! महज अपने मतलब के लिए ही ,

इन सियासतदारों ने तुम्हारे बीच दीवार बनाई ।

अब न समझोगे तो कब तलक समझोगे तुम ,

आखिर बरसों पुरानी कौमी एकता कहाँ खोगई ?

वतन पूछता है तुमसे , किसके बहकावे में आकार ,

मेरी गंगो-जमुनी तहजीब की आन तुमने मिटाई ?

मेरे घर के चिरागो! ,मत लड़ो आपस में,अमन से रहो ,

नफरत की आग नहीं,मुझे चाहिए प्यार की रोशनाई ।